दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार से दुकान बंद कर घर लौट रहे एक स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने मंगलवार शाम गोली मार दी। इस दौरान अपराधियों ने व्यवसाई से 25 हजार रुपए भी लूट लिए।
दरअसल, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज निवासी कामेश्वर प्रसाद के पुत्र स्वर्ण व्यवसायी कुमार भास्कर उर्फ लोकेश मंगलवार की शाम हनुमान नगर के बिशनपुर बाजार स्थित अपना आभूषण दुकान बंद कर बाइक से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में रक्सी पुल के समीप पूर्व से घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने व्यवसाई को गोली मारकर उसके डिक्की से लगभग ₹25000 नगद के अलावा बाइक व सामान को लूट लिया।
व्यवसायी को जख्मी अवस्था में सड़क किनारे छोड़कर वहां से सभी अपराधी फरार हो गए। पुलिस की गश्ती टीम को जैसे ही घटना की भनक लगी। पुलिस ने व्यवसायी को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। पीड़ित व्यवसाई के भाई ने बताया कि 6 माह पहले भी उनके दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था।
फिलहाल घायल व्यवसाई का इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। इधर, सिटी एसपी सागर कुमार झा व सदर डीएसपी अमित कुमार के द्वारा भी डीएमसीएच पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की गई। सिटी एसपी ने बताया कि लूटपाट करने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है।



Leave a Reply