मुजफ्फरपुर: रूस के मॉस्को में आयोजित कराटे विश्व कप -2025 से पदक जीतकर लौटी भारतीय टीम का मुजफ्फरपुर जंक्शन जोरदार स्वागत किया गया।


जहां भारतीय टीम में शामिल बिहार की बेटी अनुष्का अभिषेक व भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई राहुल श्रीवास्तव को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सेंडाई शिल्पी सोनम के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।

वहीं प्रियंका सिंह, शीतल कुमारी व उपासना आनंद समेत रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स् के सदस्यों ने तिलक, पगड़ी, हार व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

बता दें कि यह स्वागत कार्यक्रम रास वर्ल्ड के द्वारा रखा गया था व उनके स्वागत में रास वर्ल्ड के सभी खिलाड़ी, खेल प्रेमी, अभिभावक एवं रास वर्ल्ड के सभी सदस्यों ने बढचढ कर इस स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों में खुशी का माहौल देखते बन रहा था।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहें अनुष्का के ग्राउंड लेवल के कोच सेंडाई सूरज पंडित, सुबेदार चंद्र प्रकाश, सेंसाई नितेश कुमार, हिमांशु राज, रोहित प्रजापति, नाशिर फिरोज, तनु श्री, स्वीटी रॉय एवं अनुष्का के माता पिता के साथ खेल प्रेमी व शहर वासी।

उम्मीद है कि अनुष्का आने वाले समय में एक बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरेगी और देश का नाम रौशन करेंगी। अनुष्का के मालीघाट स्थित अपने रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स् क्लब पहुचने पर केक कटिंग कराकर उनके कोच सुरज पंडित द्वारा स्वागत किया गया।

