बेटी लक्ष्मी की कामयाबी पर खुश पिता राम पूजन कुशवाहा ने कहा कि आगे बेटी जो बनना चाहती है, उसके लिए चार घंटे की जगह आठ घंटे मेहनत करूंगा। वहीं, लक्ष्मी ने कहा कि वे सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं लेकिन घर की माली हालत उतनी अच्छी नहीं है।
बक्सर जिले के नदाव गांव की बेटी लक्ष्मी कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे बिहार में चौथा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही घर पर बधाई देने वालो का तांता लग गया। गरीब की इस बेटी की कामयाबी पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। लक्ष्मी कुमारी के पिता राम पूजन कुशवाहा बक्सर सब्जी मार्केट में खेतों से सब्जी खरीद खुदरा में उसे ठेले पर बेचने का काम करते हैं। पिता बेटी की कामयाबी पर काफी खुश हैं। राम पूजन कुशवाहा ने कहा कि आगे बेटी जो बनना चाहती है, उसके लिए चार घंटे की जगह आठ घंटे मेहनत करूंगा। वहीं, लक्ष्मी की माता एक गृहणी हैं।
दोपहर दो बजे जैसे ही बिहार का शिक्षा मंत्री द्वारा बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का परीक्षा फल घोषित किया गया। इस बार टॉप टेन में बिहार के बक्सर जिले का भी स्थान रहा। वहीं, बक्सर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के दो विद्यार्थी स्टेट टॉपर्स में शामिल हुए हैं। इनमें नदाव निवासी राम पूजन कुशवाहा की पुत्री लक्ष्मी कुमारी कला संकाय में पूरे बिहार में चौथे नंबर पर रहीं। लक्ष्मी 466 अंक लाई हैं। वहीं, इटाढ़ी प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर उनवास गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह और रेनू देवी के पुत्र पीयूष कुमार विज्ञान संकाय में कुल 468 अंक यानी 93.6% हासिल कर स्टेट टॉपर्स में पांचवें स्थान पर हैं।




Leave a Reply