Breaking News

कागज पर पानी सप्लाई – 50 करोड़ खर्च होने के बाद भी शहर में जलसंकट, कई वार्डों में 50% काम अधूरा

शहर के लाेगाें काे जलसंकट नहीं झेलना पड़े इसके लिए 50 कराेड़ रुपए की लागत से सभी 49 वार्डाें में हर घर नल जल याेजना से पानी पहुंचाना था। लेकिन, इस काम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आ रही है। मेयर के घर में ही निगम की जलापूर्ति का कनेक्शन नहीं हाे सका है। पूर्व मेयर सुरेश कुमार के वार्ड में भी आधा-अधूरा काम हुआ है।

मेयर के पत्र लिखने के बाद कमेटी गठित कर एक साथ शहर के सभी वार्डाें में जांच शुरू कर दी गई है। मंगलवार काे वार्ड 34 व 36 में जांच शुरू की गई। शहर में हर घर नल जल याेजना का काम दाे साल पहले शुरू हुआ और उसे एक साल में पूरा कर लेना था। लेकिन, अब तक अधिकतर इलाकाें में कागज पर ही जलापूर्ति हाे रही है। गड़बड़ी इस कदर बरती गई है कि एक मीटर गहराई की जगह दाे-ढाई फीट में पाइप डाल देने व कई अन्य वजहाें से विभिन्न जगहाें पर पाइप लीकेज हाे रहा है। लेकिन, शिकायत पर भी ठेकेदार रिपेयरिंग नहीं करा रहा।

5, 13 आदि वार्डाें में 50 प्रतिशत काम ही हाे सका है। पूर्व मेयर सुरेश कुमार के आवास के निकट पमरिया टाेला, एटीएम गली, झिटकहियां माेहल्ला, वाल्मीकि नगर, वार्ड 15 के सू्र्य मंदिर, कर्पूरी नगर आदि माेहल्लाें में काम आधा-अधूरा है। वार्ड 32 की पार्षद आरती राज का आराेप है कि बड़ी संख्या में लाेगाें के घर पानी नहीं पहुंचा है।

लगातार शिकायत पर ठेकेदारों काे किया गया तलब

मेयर की अध्यक्षता में समीक्षा के दाैरान मंगलवार काे वार्ड 36 की पार्षद प्रियंका शर्मा ने बड़ा मुद्दा उठाया कि नल जल के ठेकेदार शिकायत करने पर भी नहीं सुनते। कई पार्षदाें ने उनकी बात काे सही ठहराया। इस पर बताया गया कि कमेटी का गठन कर इसकी जांच शुरू करा दी गई है। नगर आयुक्त ने कहा कि अगले सप्ताह ठेकेदाराें काे तलब कर समीक्षा की जाएगी। कहा- गड़बड़ी मामले में ठेकेदाराें पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

योजना में इस तरह अनियमितता

}एक मीटर की जगह दाे-ढाई फीट पर कई जगह डाल दी गई है जलापूर्ति पाइप }चोरी हो जाने की आशंका जता पीतल के बदले प्लास्टिक के लगा दिए गए नल }कई जगहों पर बार-बार पाइप लिकेज हाेने के बावजूद नहीं किया जा रहा दुरुस्त }अाधा-अधूरा काम करा छाेड़ देने के कारण लाेगाें के घर तक नहीं पहुंचता पानी }बिना काम पूरा कराए गए शहर के वार्ड 22 समेत कई जगह दिखाया गया काम पूरा }पाइपलाइन बिछा दिए जाने के बावजूद सबमरसेबल का काम कई जगह अधूरा।

पानी की समस्या देखते हुए कर्मियों का अवकाश रद्द

निगम के पास सर्वाधिक शिकायतें जलापूर्ति काे लेकर अा रही हैं। 15 दिनाें से ज्यादा समय से मिस्काॅट पंप हाउस में फाॅल्ट है। जिला स्कूल पंप हाउस से मिस्काॅट इलाके के लाेगाें काे जलापूर्ति की काेशिश की जा रही है। नगर अायुक्त ने पानी की इस समस्या काे देखते हुए पानी कार्य से जुड़े सभी स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी है। गर्मी तक का यह अादेश लागू रहेगा। अाैसतन शहर में 8-10 जगहाें से पानी लिकेज की शिकायत अा रही हैं।

^कमेटी गठित कर नल जल याेजना की जांच शुरू करा दी गई है। जाे काम किया गया है उसमें कई जगह पानी के प्रेशर में कमी व क्वालिटी की शिकायत है। इसकी टीम जांच कर रही है। जहां भी सबमरसेबल की जरूरत है, इसकी जगह चिह्नित करने की जवाबदेही टीम काे दी गई है। पाइपलाइन विस्तार के लिए टेंडर कर दिया गया है। रिपाेर्ट पर कार्रवाई हाेगी। -नवीन कुमार, नगर अायुक्त

^यह सही है कि वार्ड 22 समेत कई जगह अाधे-अधूरे काम काे पूरा दिखा दिया गया था। मेरे अावास में भी तब निगम का जलापूर्ति कनेक्शन नहीं था। मुख्यमंत्री हर घर नल जल याेजना में गड़बड़ी काे लेकर नगर अायुक्त काे जांच का अादेश दिया गया है। शहर के सभी 49 वार्डाें में याेजना के तहत हुए काम की जांच शुरू कर दी गई है। एक माह के अंदर जांच प्रक्रिया पूरी हाेगी। -निर्मला साहू, मेयर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.