Uncategorized

गोपालगंज पहुंचे ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बिहार के कुलपतियों पर लगाया गंभीर आरोप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता ने उनको फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही महामंत्री ने परिषद कार्यकर्ता के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण विन्दुओ पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बिहार के कुलपतियों पर गम्भीर टिप्पणी करते हुए सूबे के शिक्षा मंत्री पर जमकर हमला बोला

कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक

दरअसल उत्तर प्रदेश जाने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला गोपालगंज पहुंचकर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण विदुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि वैसे तो प्रत्येक यूनिवर्सिटी में भ्र्ष्टाचार है। लेकिन देश भर के सबसे भ्रस्टतम कुलपतियों में बिहार के कुलपति है। फिर भी राज्यभवन द्वारा कोई एक्शन नही लेना बिहार के डीएनए के खिलाफ है।अब बिहार के लोगो को प्रतिकार करना चाहिए।उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिये गए बयानों के बारे में कहा कि उन्होंने किसी खास जाती के बारे में नही कहा है।उन्होंने कुछ विद्वानों को कहा था। जिसके कारण ऐसी भ्रांतियां उतपन्न हुई थीं। उनके बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। इसके अलावे उन्होंने सूबे के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए बयानों में कहा कि जो चरवाहा विद्यालय में पढ़ा हो वह रामचरित मानस के बारे में क्या जानेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.