जहानाबाद स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-2 पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। युवक चलती ट्रेन पर दौड़कर चढ़ना चाहता था और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। युवक सीधे ट्रैक पर गिरा और चलती ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
मृतक राजकुमार जसवाल जो उटा मोहल्ले का निवासी था। वह युवक शनिवार की सुबह पटना जाने के लिए घर से निकला था। जब वह स्टेशन पहुंचा तो ट्रेन खुल चुकी थी। उसे पकड़ने के लिए युवक दौड़ पड़ा। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान युवक का पैर फिसला और वो ट्रैक पर जा गिरा। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना रेल थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और उसके परिवार जनों को सूचित किया।



Leave a Reply