लखीसराय जिले के जिला व्यवहार न्यायालय में नेशनल लोक अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लंबित कई मामलों को लेकर निष्पादन करना है। आपको बता दें कि इस लोक अदालत में बिजली बिल, जमीन विवाद, बैंकर्स मामला, फोजदारी, परिवार न्यायालय, वाहन दुर्घटना, टेलीफोन, वन अधिनियम, छतिपूर्ति बांध, दुर्घटना का दावा, एनआईए, नगर पालिका , दुकान प्रतिष्ठान, पुलिस यातायात, चालान, श्रम विभाग ,भूमि अधिनियम, दीवानी, किराया, बैंक कर्ज, अदायगी राजस्व, मनरेगा, बीएसएनल टेलिफोन सहित अन्य मामले की शिकायतों का निशुल्क निष्पादन कराया जगाएगा।
जिले के पुलिस कप्तान भी रहे माैजूद
इस संबंध में जिला जज न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि लोक अदालत में लखीसराय जिले के तमाम विवादों का निपटारा होना है, जिसका लाभ मामले में किया जाना है और आप लोगों से उम्मीद है कि जितनी बढ़-चढ़कर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपना मामला निष्पादन करेंगे उतने ही विकास कार्य आगे बढ़ेंगे साथ ही आए हुए अभिभावकों और अधिवक्ता कर्मचारियों को शुभकामना दी है। इस मौके पर जिले के पुलिस कप्तान पंकज कुमार जिला अधिकारी अमरेंद्र कुमार कई जय-जय सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Leave a Reply