बिहार की कानून व्यवस्था अपराधियों के हाथ में है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने एक दूसरे को अपनी समझ दे दी है। नासमझी में दोनों नेता गोते लगा रहे हैं।
ये कहना है देश के गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय का। शनिवार को पटना पहुंचे नित्यानन्द राय ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला। बिहार में बढ़ रहे अपराध को डिकन्ट्रोल बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की सत्ता अपराधियों के हाथ में है। वहीं, महागठबंधन की पूर्णिया रैली को सिर्फ तुष्टिकरण बताया।
महागठबंधन की सरकार में सिर्फ हत्याएं
गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि बिहार की स्थिति बद से बदतर हो गई है। बिहार के लोग सोचे भी नहीं थे कि ऐसे ही स्थिति हो जाएगी। 11-12 सौ हत्याएं हो गई, जब से महागठबंधन की सरकार बनी है। 400 से ज्यादा हत्या के प्रयास किए गए हैं। 200 से ज्यादा बलात्कार हुआ है। यहां अपराधी खुलेआम घूमते हैं। छपरा की घटना में आरजेडी से जुड़े एक नेता ने तीन नौजवानों को इस बेरहमी से पीटा कि दो को मौत की नींद सुला दिया और एक मौत और जिंदगी की जंग लग रहा है।
राजधानी पटना में 11-12 बड़े वारदात हुए। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। बिहार से लोग पलायन कर रहे हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का गठबंधन बिहार को बदनाम कर दिया है। एक भी उद्योग जगत के लोग यहां आना नहीं चाहते हैं। बेरोजगारी का आलम है। यहां की कानून व्यवस्था को अपराधियों ने अपने हाथ में ले लिया है। बेलगाम अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है।
नीतीश और तेजस्वी को नासमझ बताया गया
नित्यानन्द राय ने केंद्रीय बजट पर कहा कि बजट में जो बिहार को मिला है। यह पूरा बिहार जानता है और देखा है। रेलवे में, सड़क में, स्वास्थ्य में, सभी क्षेत्र में मिला है। बिहार सरकार को गुमराह करने की आदत है। नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर गए हैं अपनी समझ को तेजस्वी यादव को दे दिया, तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को दे दिया, दोनों नासमझ की दरिया में दिन-रात गोते लगा रहे है। जो बिहार का बजट आने वाला है उसमें देखिएगा केंद्र सरकार ने कितना पर्सेंट योगदान दिया गया।
कृषि के क्षेत्र में, बिजली के क्षेत्र में, सड़क के क्षेत्र में, हाईवे के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री सड़क योजना क्षेत्र में, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए, आयुष्मान भारत के लिए, यह सब कुछ बिहार के लोगों को ही मिलता है। क्या नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के लिए अलग से योजना भेजी जाए। बिहार में सिर्फ दो ही लोग हैं जो मानते हैं कि मैं बिहारी हूं। नीतीश कुमार सत्ता के मद में अनाप-शनाप बक रहे हैं।
भाजपा पार्टी बिल्कुल अलग
लालू यादव के बारे में बोलते हुए कहा कि मैं उनसे मिलता रहता हूं। इससे पहले भी मिला था। उनके विधायकों से बात होती रहती है। मुझे पता चला कि उनसे बात हुई थी। स्वस्थ हों, यह मेरी कामना है। गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह बाल्मीकि नगर आ रहे हैं। वहां सभा करेंगे। लोक सभा सम्मेलन करेंगे। लोकसभा के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। एक आमसभा भी करेंगे। यह सोचिए कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी संगठन है जहां महामंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लोकसभा सम्मेलन करते हैं और कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। उनके साथ बैठक करते है।
महागठबंधन की रैली सिर्फ तुष्टिकरण
महागठबंधन की पूर्णिया रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जाइएगा वहां तो बताइएगा कि कौन-कौन लोग और किस-किस तरह के लोग वहां पहुंचे हैं। मेरी रैली का डेट पहले से था। गृह मंत्री तो कहते हैं कि 1 दिन में समय होता तो चार-चार सभाएं कर लेता। पहले बाल्मीकि नगर आएंगे, उसके बाद पटना आएंगे। यहां स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती होनी है। महागठबंधन की रैली पर कटाक्ष करते हुए नित्यानन्द राय ने कहा कि पूर्णिया के महागठबंधन की रैली में तुष्टिकरण दिखेगा।



Leave a Reply