सीवान में बेखौफ अपराधियों ने सेंट्रल को- ऑपरेटिव बैंक के निवर्तमान चेयरमैन के घर पर गोलियों से हमला किया है।इस हमले में निवर्तमान चेयरमैन रामायण चौधरी और उनका पुत्र बाल बाल बच गए। दरवाजे पर झाड़ू लगाने के दौरान बाइक सवार दो अपराधी गोली फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से गोली का 3 खोखा बरामद किया गया है।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।चुनावी रंजिश को लेकर गोली चलने की बात सामने आ रही है।घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहन गांव की है।बताया जा रहा है कि बरहन गांव निवासी रामाश्रय यादव के पुत्र सह सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के निवर्तमान चेयरमैन रामायण चौधरी और उनके पुत्र कृष्णा यादव उर्फ सोनू यादव अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। वहीं उनके दरवाजे पर राशन वितरण का कार्य भी चल रहा था।

रामायण चौधरी से घटना की जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी।
बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग
इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।जिसके बाद निवर्तमान चेयरमैन रामायण चौधरी और उनके पुत्र कृष्णा यादव ने छिपकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना को अंजाम देने में असफल होने पर अपराधी लहराते हुए बाइक से फरार हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पूर्व चेयरमैन के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने घटनास्थल से गोली का 3 खोखा बरामद किया है।
चुनावी रंजिश में मारने की साजिश
पीड़ित निवर्तमान चेयरमैन रामायण चौधरी ने बताया कि कॉपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर कुछ बाहुबली लोग मेरी हत्या करवाना चाहते हैं ताकि मैं चुनाव ना लड़ सकूं। जिस वजह से मेरे ऊपर हमला करवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके से गोली का खोखा बरामद कर पीड़ित के बयान के आधार पर घटना की जांच में जुटी हुई है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश।
CCTV में कैद हुई वारदात
सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के निवर्तमान चेयरमैन और उनके पुत्र पर हमला मामला,हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,सीसीटीवी कैमरे में घटना की तस्वीर हुई कैद,एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने चलाई है गोली,गोली चलाकर बाइक से हो गए फरार,पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।



Leave a Reply