Uncategorized

#MUZAFFARPUR : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिला भाजपा द्वारा गंगा महाआरती का आयोजन

मुजफ्फरपुर : भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गुरुवार की देर शाम जिला भाजपा ने गंगा महाआरती का आयोजन किया। बाबा गरीबनाथ मंदिर के पुजारी बैधनाथ पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की। आरती की झलक ने महाआरती देखने पंहुचे लोगों का मन मोह लिया।

इसके पूर्व दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीढ़ी घाट की सफाई कर नदी के किनारे से कचरा एवं पॉलिथिन वगैरह हटा कर पूरे घाट की सफाई की। मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को भाजपा सेवा के रूप में मना रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नदी, तालाब व अन्य जल स्त्रोतों को गंगा मानकर ही साफ-सुथरा रखने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज गंगा आरती कर मां गंगा से प्रधानमंत्री जी दिर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना की गई है।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि सेवा के क्रम में नदियों की सेवा व सफाई अतिआवश्यक है। इस क्रम में भाजपा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 72 स्थानों पर नदी, तालाब एवं घाटों की सफाई का अभियान चलाएगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू ,संजीव झा, रविकांत सिन्हा ,सुरेश चौधरी उर्फ भोला, धनंजय झा, अंकज कुमार, रुपेश भारतीय, नचिकेता पांडे, विजय पांडे, रवि रंजन शुक्ला, दीपक पोद्दार, प्रणव भूषण, अविनाश कुमार श्लोक कुमार, प्रिंसू मोदी, हरीकिशोर बैठा, प्रिंस कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार ने दी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.