मुजफ्फरपुर: दुनिया में सबसे बड़ा रिश्ता इंसानियत का रिश्ता होता है। आज के समय में जहां सगे अपने नहीं होते वहीं पराया अगर किसी के दुख-दर्द को देखकर अपनापन का रिश्ता बनाए तो यह मानवता के लिए एक मिसाल है।


ऐसी ही मिसाल पेश कर रहे हैं मुजफ्फरपुर के गुंजन पटेल, जहां उन्होंने आज शहर के सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री के साथ खाने पीने व अन्य सामानों का वितरण किया।


वहीं उन्होंने बताया कि आज उनके 3 वर्षीय पुत्र कृष्णा का जन्मदिवस है, जो कि अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर रहा है, इसी उपलक्ष्य में उन्होंने सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों के बीच अपनी खुशियां बांटी।


वहीं कृष्णा की माता सरीता पटेल बताती हैं कि वह पिछले तीन वर्षों से इन्हीं बच्चों के बीच केक काटकर कृष्णा का जन्मदिन मनाते आ रहे हैं।

इन बच्चों की बीच इस तरह का अपनी खुशियां बांटने से सुकून मिलता है।





Leave a Reply