बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज अचानक नीतीश कुमार अपनी पार्टी के विधायक विजय सिंह निषाद के आवास पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

विधायक आवास पर कुछ समय गुजारने के बाद सीएम नीतीश कुमार वहां से चले गए। अब विधायक विजय सिंह निषाद ने खुद बताया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्यों अचानक उनके आवास पर पहुंचे थे।

बेटी दामाद को आशीर्वाद देने आए थे
विजय सिंह निषाद ने बताया कि नीतीश कुमार हमारे घर मेरी बेटी और दामाद को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आशीर्वाद स्वरुप उन्हें एक लिफाफा दिया। विधायक विजय निषाद ने बताया कि मेरी बेटी की शादी 6 फरवरी को थी।

जिसमें सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के कारण शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने दूर से ही आशीर्वाद दिया था और कहा था कि वह उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आएंगे। आज सुबह कॉल आया कि वह घर पर आ सकते हैं।

नीतीश की तबीयत पर बोले
जदयू विधायक ने कहा कि जो लोग नीतीश कुमार की तबीयत पर सवाल उठा रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बिहार में बनने जा रही है।




Leave a Reply