MUZAFFARPUR

पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज, CM नीतीश कुमार भी पहुंचे, दी मुबारकबाद

पटना: आज मुस्लिम समाज धूमधाम से ईद मना रहा है. पटना के गांधी मैदान में बड़ी तादाद में नमाजियों ने नमाज पढ़ी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी टोपी पहनकर ईद की नमाज में पहुंचे हैं. उन्होंने हाथ उठाकर दुआ मांगी, साथ ही देशवासियों को ईद की मुबारकबाद भी दी.

गांधी मैदान में ईद की नमाज: पटना के गांधी मैदान में सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी. इस दौरान सुरक्षा कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वहां पहुंचे और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे. सीएम हर साल ईद की नमाज में शरीक होते हैं.

राज्यपाल ने दी मुबारकबाद: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी ईद की मुबारकबाद की. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘ईद-उल-फित्र के अवसर पर समस्त देशवासियों और बिहारवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.

यह त्योहार हमें आत्मसंयम, त्याग और उदारता का संदेश देता है. मेरी कामना है कि ईद-उल-फित्र सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए. आइये इस अवसर पर हम सभ्य, सद्भावनापूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लें.’

ईद को लेकर कड़ी सुरक्षा: वहीं, ईद-उल-फितर को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. 425 से ज्यादा मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.

हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. खासकर मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था देखने को मिल रही है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.