Uncategorized

7.7 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप से हिली धरती, थाईलैंड से लेकर दिल्ली तक तेज झटके

शुक्रवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 7.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं। रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप दोपहर में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।

भूकंप का केंद्र म्यांमार के दक्षिणी तट पर सागाइंग के पास था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में स्थित है। दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

इस भूकंप से तेज झटके महसूस किए गए और करीब 2 घंटे पहले एक हल्का झटका भी दोनों देशों में महसूस किया गया था।

बैंकॉक में स्थानीय समय के अनुसार, भूकंप दोपहर करीब 1:30 बजे आया, जिसके बाद इमारतों में अलार्म बजने लगे। घनी आबादी वाले क्षेत्रों की ऊंची इमारतों और होटलों से लोगों को बाहर निकाला गया।

भूकंप के कारण एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत गिरने की खबर भी आई, जो भूकंप के झटके सहन नहीं कर पाई। हालांकि, फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई बड़ी सूचना नहीं मिली है। भूकंप इतना तेज था कि ऊंची इमारतों में बने स्वीमिंग पूल में पानी हिलने लगा और लहरें उठने लगीं।

इसके अलावा, भूकंप के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों में दहशत साफ देखी जा सकती है। म्यांमार में भूकंप से हुए नुकसान की कोई जानकारी अभी तक नहीं आई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.