70वीं बीपीएससी प्री परीक्षा रद्द करने की मांग पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने आज इसको लेकर अपना फैसला सुनाया। जिसके बाद न सिर्फ परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे अभ्यर्थी निराश हैं, बल्कि छात्रों के लिए सड़क पर उतरकर उनके लिए लड़ाई लड़ रहे कोचिंग संचालकों में भी हताशा है।

हालांकि उनका कहना है कि हाईकोर्ट में भले ही उनकी हार हुई है। लेकिन उनके पास पर्याप्त सबूत हैं और अब यह लड़ाई देश के सर्वोच्च न्यायालय में होगी।

आज फैसले के बाद रहिमांशु सर ने बताया कि यह फैसला निराशाजनक है। हमलोगों ने कोर्ट में परीक्षा में गड़बड़ी के पर्याप्त सबूत पेश किए थे। लेकिन शायद कुछ कमी रह गई। लेकिन अब हम लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। लाखों छात्रों के साथ गलत हुआ है। यह लड़ाई अब शीर्ष न्यायालय में लड़ी जाएगी।

बता दें 70वीं बीपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर बिहार में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। न सिर्फ हजारों परीक्षार्थी सड़क पर उतरे, बल्कि राजनीतिक दलों कांग्रेस, राजद और जनसुराज ने भी उनका समर्थन किया। इसके बात परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर किया गया।





Comment here