बिहार में पारा बढ़ने के साथ ही अगलगी की घटनाएं तेज हो गई हैं। ताजा घटना पटना से सामने आई है, जहां एक धनिया गोदाम भीषण आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है।

आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर कोशिश पाने की कवायद जारी है।

दरअसल, पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के शिमली नवाब गंज इलाके में स्थिति धनिया गोदाम में भीषण आग लग गई है।

आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। स्थानीय लोगों की मदद से फायर बिग्रेड के जवान आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।

पुलिस और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी आगलगी के बीच राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

तेज पछुआ हवा के कारण आग के आसपास के इलाके में फैलने के आशंका में इलाके के लोग खौफ में हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।




Leave a Reply