रामदयालु सिंह महाविद्यालय के इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक व सीनेट सदस्य डॉ संजय कुमार सुमन ने सिंडिकेट सदस्य हेतु प्रोफेसर एवं रीडर कैटेगरी में ओबीसी कोटा से एक सीट के लिए कुलसचिव कार्यालय में नामांकन किया।

ज्ञात हो कि डॉ संजय कुमार सुमन 25 सितंबर 2024 को सीनेट सदस्य के रूप में सबसे अधिक प्रथम वरीयता का मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। अब वे सिंडिकेट सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतर गए हैं।

सिंडिकेट सदस्य हेतु शिक्षक संवर्ग में कुल चार सीटों के लिए चुनाव होना है। प्रोफेसर एवं रीडर कैटेगरी में दो सीट है, जिसमें एक सीट सामान्य कोटि के उम्मीदवार के लिए एवं एक सीट ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए है।

वहीं लेक्चरर कैटेगरी में दो सीट है ,एक सीट सामान्य कोटि के उम्मीदवार के लिए एवं एक सीट एससी/एसटी उम्मीदवार के लिए है।

4 अप्रैल 2025 तक नामांकन की अंतिम तिथि है। नामांकन प्रपत्र की स्क्रुटनी 8 अप्रैल को है। 11 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की तिथि है। 12 अप्रैल को चुनाव होना है। इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।



Leave a Reply