राजद सुप्रीमो लालू यादव बीते दिन मोतिहारी पहुंचे। मोतिहारी के कोटवा प्रखंड के जसौली जमुनिया में राजद विधायक मनोज कुमार यादव के पिता स्व. कामरेड यमुना यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर सभा का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में बार बालाओं को बुलाया गया था। बार बालाओं ने पुण्यतिथि कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाए। वहीं लालू यादव ने भरे मंच से दावा किया कि इस बार बिहार में तेजस्वी की सरकार बनेगी और कोई माई का लाल ऐसा होने से नहीं रोक सकता है।

लालू यादव के इस बयान पर जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंच पर बार बालाओं के डांस को लेकर बड़ा हमला बोला है।

बार बालाओं के डांस का विरोध
जदयू के नीरज कुमार ने कहा कि, लालू जी कल्याणपुर के कोटवा प्रखंड के जमुनिया गांव पहुंचे। उनके आने के पूर्व विधायकों और पूर्व विधायकों की उपस्थिति में भीड़ जुटाने के लिए बार बालाओं के द्वारा डांस कराया गया है।

उन्होंने कहा कि ये राजनैतिक अपसंस्कृति लालूवाद जो विचारधारा है उसका सक्षात उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव के नेता ने यह काम किया है, इस मामले में तेजस्वी यादव जुबान खोले बताएं कि गुनेहगार कौन है?



Leave a Reply