Uncategorized

राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम नागपुर रवाना

मुजफ्फरपुर: 24 मार्च। भारतीय वुडबॉल संघ के तत्वावधान में नागपुर (महाराष्ट्र) में होने वाले 19वीं सीनियर एवं 13वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। पटना में दो दिन तक चले प्रशिक्षण शिविर के आधार पर बिहार टीम की घोषणा की गई है।

इसकी जानकारी देते हुए बिहार वुडबॉल संघ के सचिव संजीव कुमार शर्मा ‘पंकज’ ने बताया कि पुरुष वर्ग में नागेश्वर कुमार (कप्तान), रौनक कुमार, राजवीर कुमार, प्रीतम कुमार, सोनू सिंह एवं रवि रंजन शामिल हैं।

वहीं महिला वर्ग में विशाखा कुमारी (कप्तान) पिंकी कुमारी, गायत्री कुमारी, प्रीति कुमारी, कुमारी प्रिया एवं कुमारी सुकृति शामिल हैं। टीम मैनेजर कुमारी वर्षा को बनाया गया है।

घोषित टीम को राज्य संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक शर्मा सहित राजेश कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार, उमर अली खान, अतुल कुमार, सुनील कुमार सिंह, रितेश कुमार, सुजीत उपाध्याय,अमित कुमार, करुणेश कुमार एवं कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.