Uncategorized

सीएम नीतीश ने DGP और गृह सचिव के सामने जोड़े हाथ, बोले- ‘229000 पदों पर जल्द कराएं बहाली

 पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के बापू सभागार में आज नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रमें शामिल हुए. इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और विजय कुमार चौधरी के अलावे डीजीपी एयर पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नव नियुक्त 1239 दारोगा को नियुक्ति पत्र दिया. संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने गृह सचिव और डीजीपी की तरफ हाथ जोड़ते हुए जल्दी से और नियुक्ति कराने को कहा.

सीएम नीतीश ने कहा कि हम तो अधिकारी लोग से यही कहना चाहेंगे कि तेजी से बहाली करिए. अगले साल तो चुनाव ही हो जाएगा, उसके पहले ही पूरे तौर पर बहाली कर लीजिए, ताकि महिलाओं की पुलिस में संख्या 35 फीसदी हो जाए. कुल मिलाकर 2 ,29000 लोगों की बहाली हो जाए.आप लोग करिएगा की नहीं, तेजी से करिएगा न

गृह सचिव से भी मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से पुलिस और पुलिस अधिकारी की बहाली करिए, ताकि विधानसभा चुनाव से पहले सभी की नियुक्ति हो जाए. मुख्यमंत्री के हाथ जोड़कर जल्दी बहाली करने के आग्रह पर डीजीपी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी से बहाली होगी. ईमानदारी से पुलिस काम करेगी. बता दें कि बिहार में अभी भी सवा लाख के करीब पुलिस कर्मियों की विभिन्न पदों पर बहाली होनी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.