Breaking News

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बस कल्पना करिए…’, मंगल पांडेय की शू-कवर वाली तस्वीर पर तेजस्वी यादव का तंज

पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की बेगूसराय में अस्पताल निरीक्षण की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें उनको हेड कवर की जगह सिर पर शू कवर पहना दिया गया है। जो पैरों में पहना जाता है। जबकि उनके साथ खड़े डॉक्टर हेड कवर पहने हुए हैं। जो फोटो वायरल हो रही हैं उसमें सदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर हेड कवर पहने हैं। लेकिन मंत्री जी को शू कवर पहना दिया गया है।

अस्पताल निरीक्षण की फोटो खुद भी मंत्री मंगल पांडे ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की थीं, लेकिन बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया। लेकिन वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल निरीक्षण की फोटो शेयर करते हुए तंज कसा है।

तेजस्वी ने एक्स पर लिखा है कि तस्वीर में दिख रहे शख़्स बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जी है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने अस्पताल में इन्हें सर्जिकल हेड कवर की बजाय सिर पर शू-कवर पहना दिया। मंत्री जी को भी अंतर मालूम नहीं। अब आप बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बस कल्पना करिए

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की बेगूसराय में अस्पताल निरीक्षण की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें उनको हेड कवर की जगह सिर पर शू कवर पहना दिया गया है। जो पैरों में पहना जाता है। जबकि उनके साथ खड़े डॉक्टर हेड कवर पहने हुए हैं। जो फोटो वायरल हो रही हैं देख सकते हैं क् िसदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर को हेड कवर पहने हैं। लेकिन मंत्री जी को शू कवर पहना दिया गया है।

अस्पताल निरीक्षण की फोटो खुद भी मंत्री मंगल पांडे ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की थीं, लेकिन बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया। लेकिन वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल निरीक्षण की फोटो शेयर करते हुए तंज कसा है। और एक्स पर लिखा है कि तस्वीर में दिख रहे शख़्स बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जी है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने अस्पताल में इन्हें सर्जिकल हेड कवर की बजाय सिर पर शू-कवर पहना दिया। मंत्री जी को भी अंतर मालूम नहीं। अब आप बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बस कल्पना करिए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.