Breaking News

बेतिया राज की जमीन का होगा सर्वे, 1897 से पहले की बंदोबस्ती ही मान्य

बेतिया। राजस्व पर्षद के निर्देश पर बेतिया राज (Bettiah Raj Jamin Rule) की जमीन एवं परिसंपत्तियों का सर्वे (Jamin Survey Bihar) कराकर इसके वस्तु स्थिति की जानकारी ली जा रही है। यदि जमीन या परिसंपति का अवैध कब्जा किया गया है, तो संबंधित के खिलाफ अतिक्रमण वाद चलाकर खाली कराया जाएगा। जमीन का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।

सर्वे के दौरान अगर बेतिया राज की परिसपंत्तियों व जमीनों का संबंधित लोगों को बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की ओर से बंदोबस्त का कागजात प्रस्तुत करना होगा।

अवैध रूप से बंदोबस्ती करने वाले राज प्रबंधकों पर भी गिरेगी गाज

बेतिया राज प्रबंधक ने बताया कि जिले के अलावा राज्य के अन्य जिलों व उत्तर प्रदेश में बेतिया राज की जहां भी परिसपंत्तियां व जमीनें हैं अगर 1897 के बाद उनकी राजस्व पर्षद के बिना आदेश किसी राजप्रबंधक या अन्य लोगों ने कर दिया है, तो वह पूरी तरह से अवैध है। सर्वे के बाद संबंधित लोगों का कृत्य सामने आ जाएगा।

सूत्रों की मानें, तो बेतिया राज की 75 प्रतिशत से ज्यादा परिसंपत्तियों व जमीनों पर अवैध अतिक्रमण कायम है। वहीं, बिना राजस्व पर्षद के आदेश से भू-माफिया व सफेदपोशों के मेल से पूर्व के राज प्रबंधकों ने भारी पैमाने पर बंदोबस्ती की है। ऐसे में दो दर्जन से ज्यादा राज प्रबंधक भी कार्रवाई के जद में आ सकते हैं।

इतना ही नहीं, राज के कर्मियों ने भी बेतिया राज की परिसपंत्तियों व जमीनों पर अवैध कब्जा कराने में भी काफी सक्रिय रहे हैं। इनकी भी कुंडली खंगाली जा रही है। हालांकि, राज प्रबंधक ने अवैध अतिक्रमणकारियों से अपील की है कि वे खुद अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.