Uncategorized

शिक्षा मंत्री बोले-मैं ईश्वर के खिलाफ नहीं:मैंने कहा तो मेरी जीभ की कीमत दस करोड़ हो गई

मैंने कहा है तो मेरी जीभ की कीमत दस करोड़ हो गई। मोहन भागवत तो इस तरह के बयान देते रहते है..उन्होंने दो बार तो मेरे बयानों का भी समर्थन किया है। ये कहना है बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर का। शिक्षा मंत्री बुधवार को सीतामढ़ी में श्री राधे कृष्ण गोयनका कॉलेज के कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने ये बयान दिया।

उन्होंने कहा कि मैं कब भगवान के खिलाफ हो गया। कहीं भी वक्तव्य में देखिए। मैं भगवान, ईश्वर के खिलाफ नहीं बोलता। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा की भगवान और ईश्वर के खिलाफ कहीं भी बोला हूं तो वे मुझे दिखा दें। मैं भगवान के खिलाफ बिल्कुल नहीं हूं।

शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की थी। इसके बाद से बीजेपी लगातार उन पर हमलावर है।

शिक्षा मंत्री ने रामचरित्र मानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की थी, इस पर ही विपक्ष लगातार हमलावर है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं यहां आया हूं, शिक्षा के मंदिर में। मैंने जो बोला है आप लोगों ने सुना है। शैक्षणिक वातावरण में शिक्षा का काम करने आया हूं। मुझे पता है पूरी मीडिया क्या चलाना चाहती है। कॉर्पोरेट घरानों के हाथ से बिकी हुई मीडिया क्या चलाना चाहती है इसलिए आपके पास कुछ बोलने से रहा।

’70 हजार शिक्षकों का बहाली की स्वीकृति की सहमति हुई’

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार में दो-तीन महीने में होने वाली करीब ढ़ाई लाख शिक्षकों की बहाली विश्वस्तरीय कीर्तिमाकन होगा। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की मी को पूरा करने के लिए कैबिनेट में अलग से लगभग 70 हजार शिक्षकों का बहाली की स्वीकृति की सहमति हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.