Breaking News

सीतामढ़ी : एसएसबी जवानों की हुई टीबी स्क्रीनिंग

सीतामढ़ी।
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर शगुफ्ता सोमी के निर्देशानुसार आयुष्मान भव कार्यक्रम अंतर्गत 51वीं बटालियन, एसएसबी कैंप सीतामढ़ी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी एसएसबी जवानों का टीवी स्क्रीनिंग कर बलगम जांच, एचआईवी जांच, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी एवं सिफलीस का जांच किया गया ।
उक्त जांच कैंप में डीआईएस राजेश कुमार, डीईओ सह लेखपाल रंजन शरण, एसटीएलस संजीत कुमार, काउंसलर मनोज कुमार, एलटी मनोज मधुकर आदि द्वारा सहयोग किया गया जांच कैंप में लगभग 50 एसएसबी जवानों का स्क्रीनिंग एवं जांच किया गया। साथ ही रोग के लक्षण जांच की सुविधा इलाज एवं सरकार द्वारा दी जा रही अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.