Uncategorized

तेजस्वी ने नितिन गडकरी से किया मुलाकात , बिहार को मिला तीन एक्सप्रेसवे का तोहफ़ा

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है . इस मुलाकात को तेजस्वी यादव ने सार्थक बताया और कहा कि बिहार में एक्सप्रेसवे की परियोजनाओं को लेकर बातचीत हुई है . साथ ही तेजस्वी ने कहा कि बिहार में एक्सप्रेसवे को लेकर आज की बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई है. वहीं मीटिंग के बाद तेजस्वी यादव ने नितिन गडकरी की तारीफ भी की .

बता दें कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि नितिन गडकरी जी विकास को लेकर हमेशा बहुत पॉजिटिव रहते हैं. आज उनसे मुलाकात करके हमने बिहार में एक्सप्रेसवे की मांग की है, क्योंकि प्रदेश में अब तक एक भी एक्सप्रेसवे नहीं बना है . साथ ही कहा कि गोरखपुर से रक्सौल सिल्लीगुड़ी तक एक्सप्रेसवे बनवाने की बात है. जिसका डिटेल्स जल्दी ही दिया जाएगा .

वहीं तेजस्वी यादव ने बताया कि बिहार में तीन और एक्सप्रेसवे की मांग की गई. जिसमें एक एक्सप्रेसवे गोरखपुर से सिलीगुड़ी के लिए है, जिसका 70% हिस्सा बिहार में पड़ता है. दूसरा एक्सप्रेसवे रक्सौल दिघवारा हल्दिया के लिए और तीसरा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे है, जो गाजीपुर तक है. इसको बिहार में भागलपुर तक किया जाए. नितिन गडकरी की हाइड्रोजन कार से बिहार निवास के लिए निकले तेजस्वी यादव ने बताया कि गडकरी जी ने उनसे इसका टेस्ट ड्राइव करने के लिए कहा इसलिए वह इससे चल रहे हैं. वहीं तेजस्वी ने चंद्रयान की सफलता पर कहा कि इसमें वैज्ञानिकों का योगदान है, जबकि मोदी जी ने इसरो का बजट घटा दिया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.