Breaking News

जमीन के बदले रेलवे में सरकारी नौकरी देने का मामला: CBI एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट करेगी दाखिल

पटना: जमीन के बदले रेलवे में सरकारी नौकरी देने के मामले में आज राउज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले में CBI एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेगी. CBI ने कोर्ट से सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय मांगा है. CBI ने कोर्ट को बताया कि मामले में अलग-अलग जोन को लेकर अभी जांच जारी है. मामले में एक और चार्जशीट दाखिल की जाएगी, जो सभी जोन की जांच से जुड़ी होगी.

वहीं, कोर्ट ने इस पर कहा कि अगर आप एक साल बाद चार्जशीट दाख़िल करेंगे तो क्या तब तक मामले में ट्रायल रुका रहेगा? जिसके जवाब में CBI ने कहा कि चार्जशीट दाखिल करने में थोड़ा समय लगेगा, अभी एग्जैक्ट समय नहीं बता सकते. 

CBI ने कहा अगर हम जोन के हिसाब से चार्जशीट दाखिल करते रहे तो यह कभी खत्म नहीं होगा, इसलिए हम मामले में एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल करेंगे. वहीं, राउज एवेन्यु कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी. मामले की सुनवाई के दौरान CBI के वकील ने कहा कि आरोपियों को सभी दस्तेवेज मुहैया करा दिये गये है. वहीं, आरोपियों के वकील ने कहा कि हमको हार्ड डिस्क अभी नहीं मिली है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.