Uncategorized

अपनी मां के भी नहीं हैं BJP वाले’, बीजेपी पर भड़क गए नीतीश के मंत्री, बहुत कुछ कह दिया

भागलपुर के सुल्तानगंज और खगड़िया के अगुवानी घाट के बीच गंगा पर बन रहे पुल के टूटने पर सियासत तेज है. बीते रविवार (4 जून) को पुल का तीन पाया गंगा नदी में गिरने के बाद बीजेपी लगातार सरकार से सवाल पूछ रही है और सरकार को दोषी ठहरा रही है. जिसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री जमा खां ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी वाले क्या बोलेंगे, उनको बोलना कुछ और होता है बोलते हैं कुछ और,ये लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं.

दरअसल मंत्री जमा खां से जब यह सवाल किया गया कि भाजपा वाले पुल गिरने का दोषी आपकी सरकार को ठहरा रहे हैं और लोगों से झूठा वादा करने का आरोप लगा रहे हैं. जिस पर मंत्री जमा खां ने कहा कि छोड़िए ना वह लोग क्या बोलेंगे उनको बोलना कुछ और होता है बोलते हैं कुछ और. इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि भाजपा वाले अपनी मां को ठगते हैं. यह लोग अगर मां के पैर छूते हैं या पूजा करते हैं तो बस फोटो के लिए. इनका काम खाली हिंदू-मुस्लिम भारत-पाकिस्तान करना है.

बिहार सरकार के मंत्री जमा खां ने कहा कि भाजपा वाले से जब बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और काला धन को लेकर सवाल किया जाता है तो यह लोग हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं. हिंदुस्तान-पाकिस्तान की बात करते हैं. मंत्री ने कहा कि भाजपा वालों को बोलना कुछ है बोल कुछ रहे हैं. यह तो बात आप भी जानते हैं यह बीजेपी के लोग ये क्या जो दिल्ली में बैठे हुए हैं वह भी बौखलाए हुए हैं. यह लोग तो बस दिल्ली वाले को खुश करने के लिए बोलते रहते हैं.

भागलपुर के सुल्तानगंज और खगड़िया के अगुवानी घाट के बीच गंगा पर बन रहे पुल के टूटने पर सियासत तेज है. बीते रविवार (4 जून) को पुल का तीन पाया गंगा नदी में गिरने के बाद बीजेपी लगातार सरकार से सवाल पूछ रही है और सीबीआई जांच की मांग कर रही है. वहीं गंगा नदी पर बन रहे महासेतु के सुपर स्ट्रक्चर गिरने के मामले में नीतीश सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है. पुल गिरने के मामले में इस पुल का निर्माण करने वाली सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी किया गया है. वहीं कार्यपालक अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिय़ा गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.