Breaking News

मुजफ्फरपुर में 15 वर्षीय छात्रा से रे’प:किसी को बोलने पर जान से मारने की दी ध’मकी, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में 15 वर्षीय छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोपी ने हल्ला करने या किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला गायघाट थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव की है।

मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी गायघाट का रहने वाला राजेश कुमार है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है की आरोपी युवक से बेटी की मोबाइल पर बातचीत होती थी। इसको लेकर काफी समझाया भी गया था। लेकिन, युवक नहीं माना। साथ ही बेटी को भी बात करने से मना किया था।

31 मई की रात में परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। अगले सुबह 1 जून को जब घर के लोग उठे तो बेटी घर में नही थी। उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। काफी खोजबीन करने के बाद बेटी गायघाट ब्लॉक के पास मिली। उससे पूछताछ किया तो बेटी ने बताया कि आरोपी राजेश गलत नीयत से भगाकर ले गया था।

कुछ दिन पहले आरोपी ने दो बार रेप किया। आरोपी ने धमकी दिया की केस मुकदमा नहीं करना। साथ ही किसी को बताना नहीं। किसी को बताई तो तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा। यह सुनकर परिवार के लोग दंग रह गए। इसके बाद मामले की एफआईआर थाने में दर्ज कराई है। वहीं, मामले में थानेदार मोनू कुमार ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.