Uncategorized

जयमाला के बाद छोटी बहन से शादी में नया मोड़:दूल्हे की मां बोली- कोई प्यार नहीं था, बेटे को पीटकर शादी कराई

छपरा में जयमाला के बाद दुल्हन की छोटी बहन से शादी मामले में नया मोड़ आ गया है। दूल्हा और दुल्हन को परिवार ने घर से निकाल दिया है। दूल्हे की मां ने कहा कि बेटे को मारपीट कर दुल्हन की छोटी बहन से शादी कराई गई है।

दोनों में कोई प्यार नहीं था। बड़ी बहन से शादी तय था, लेकिन बेटे और बारातियों के साथ मारपीट की गई। दबाव डालकर दुल्हन की दिव्यांग बहन से शादी कराई गई। हमारे चढ़ाए गहने और दहेज तक का सामान लड़की के परिवार वालों ने रख लिया है। अगर लड़की पक्ष द्वारा शादी में भेजे गए सभी सामान लौटा दिए जाते हैं तो वो लड़की को रखने के लिए राजी हैं।

इधर, नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे से जबरदस्ती छोटी से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है। उसे कुछ लोग मारने की कोशिश करते हैं।

जयमाला के स्टेज पर ही शादी करा दी गई।

पहली कहानी ये सामने आई थी…
छपरा शहर के बिनटोली निवासी जगमोहन महतो के बेटे राजेश कुमार की शादी भभौली गांव के रामू की बड़ी बेटी रिंकू कुमारी से तय हुई थी। बारात मंगलवार को भभौली गांव पहुंची। द्वारचार और जयमाला खुशी-खुशी हुई। बाद में दुल्हन की छोटी बहन पुतुल कुमारी छत पर चढ़ गई और दूल्हे को फोन किया।

उसने कहा कि अगर दीदी से शादी हुई तो वह छत से कूद कर जान दे देगी। मौके की नजाकत को देखते हुए दूल्हे ने आनन-फानन में जयमाला से अपने परिवार और रिश्तेदारों को जनवासे में वापस बुला लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात मारपीट तक जा पहुंची। दोनों पक्ष के लोग आपस में गुत्थमगुत्थी करने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई।

बिगड़ते हालात के बीच स्थानीय लोगों ने मांझी थाना और जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। देर रात तक वर और वधू पक्ष में समझौता चलता रहा। पुलिस और जनप्रतिनिधियों की पहल पर देर रात दुल्हन की रजामंदी से छोटी बहन के साथ विवाह कराया गया। सुबह बारात के साथ दुल्हन को विदा कर दिया गया।

बड़ी बहन के लिए छपा शादी का कार्ड।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.