Breaking News

‘इस सांप ने मुझे डसा है, मेरा इलाज कर दें’:सर्प ने काटा तो उसे डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग

समस्तीपुर में बुधवार की शाम बुजुर्ग विशेश्वर पासवान को सांप ने काट लिया। उन्होंने घबराने की बजाय सांप को पकड़ा और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए। वहां डॉक्टर को कहा कि इस सांप ने मुझे डसा है, मेरा उपचार कर दें। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोपुर की है।

बुजुर्ग फिलहाल ठीक है और अस्पताल में इलाज चल रहा। इधर, बुजुर्ग की हिम्मत की हर कोई तारीफ कर रहा। माधोपुर गांव के रहने वाले विशेश्वर पासवान ने बताया कि वो चौक पर से चाय पीकर अपने घर जा रहे थे। घर पहुंचने से पहले किसी जगह विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटते ही उन्होंने अपना पैर झटका। सांप दूर जाकर गिरा। इसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति घबराया नहीं बल्कि सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। अपने परिजनों को जानकारी दी। उनके साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंच गए।

सदर अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे बुजुर्ग।

सदर अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे बुजुर्ग।

सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज शुरू किया। वहीं, दूसरी ओर सांप को देखकर पहले तो लोग काफी डर गए, लेकिन फिर इस सांप को देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।

पीड़ित द्वारा लाया गया सांप।

पीड़ित द्वारा लाया गया सांप।

सदर अस्पताल में हुआ उपचार

सांप देखने वाले लोगों ने बताया कि ऐसा सांप उन्होंने आज तक नहीं देखा था। फिलहाल विशेश्वर पासवान का सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टर नितेश गामी बुजुर्ग का इलाज कर रहे हैं। इस मामले में डॉक्टर का कहना है कि वह स्वस्थ है। समय पर सदर अस्पताल पहुंच गए इसलिए उन्हें बचाया जा सका। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.