BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: महाशिवरात्रि के तैयारी हेतु जिला प्रशासन एवं मंदिर के सेवादल द्वारा की गई अहम बैठक

मुजफ्फरपुर: महाशिवरात्रि के तैयारी हेतु जिला प्रशासन एवं मंदिर के सेवादल की एक अहम बैठक मंदिर प्रांगण के सत्संग भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता विनय पाठक मंदिर प्रशासक ने किया। इस अवसर पर अनुमंडल अधिकारी पूर्वी तुषार कुमार, ए एसपी सुरेश प्रसाद ,वार्ड पार्षद केपी पप्पू के साथ-साथ कई सेवा दल के अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसडीएम पूर्वी ने कहा की पूर्व के भांति ही सेवा दल के सहयोग से एवं पुलिस प्रशासक के सहयोग से जुलूस निकाला जाएगा। एसपी सुरेश प्रसाद ने कहा की सेवा के दौरान सभी सेवा दल के सदस्य ड्रेस के साथ-साथ अपना आई कार्ड भी साथ में रखेंगे ।

मंदिर प्रशासक विनय पाठक ने सभी सदस्यों से आग्रह किया की सुबह 4:00 बजे से लेकर रात्रि में वीर कब होने तक दो शिफ्ट में प्रत्येक सेवा दल के काम से कम 20वीं सदस्य मौजूद रहे इसकी व्यवस्था सभी सेवादल को करनी चाहिए।

इस दौरान वार्ड पार्षद के पी पप्पू ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करनी करने पर जोर डाला। मौके पर बालाजी परिवार के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर, महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी,

मां बगलामुखी सेवा दल के नन्दकिशोर सिंह, महाकाल परिवार के गिरधारी गुप्ता, संकल्प सेवा दल के प्रभात ठाकुर पंचमहाभूत के संजीव कुमार,

हिंदुस्तान सेवा मंच के अंकित कुमार ,युवा बोल बम सेवा समिति के मनीष कुमार ,सीताराम सेवा दल के राघवेंद्र कुमार ,मोहल्ला युवा केंद्र के राजीव सोनी साथ शिव साईं के रंजीत पटेल साथ कई सेवा दल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.