MUZAFFARPUR

महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड उज्जैन से संबद्धता की प्रत्याशा को लेकर की गई बैठक

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के पटेल विवाह भवन में महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड उज्जैन से संबद्धता की प्रत्याशा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिसमें देश के कई राज्यों से आए वेद संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठनात्मक ढांचे, राष्ट्रीय भाषा में कार्य संचालन, पदाधिकारी एवं सदस्यों के चयन और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

साथ ही वेद संस्कृत शिक्षा के विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर सहमति बनीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.