मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के धीरनपट्टी स्थित नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रन्स स्कूल में विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।


जिसमें छात्रों ने क्रियाशील वैज्ञानिक मॉडल, मधुबनी पेंटिंग, स्मार्ट सिटी सहित अनेक रचनात्मक कलाकृतियों का शानदार प्रदर्शन किया।


बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल जैसे I.N.S. विक्रमादित्य, जल शुद्धिकरण प्लांट, कूड़े से बिजली बनाने की मशीन और मौसम अनुमान मशीन सभी के आकर्षण का केंद्र रहे।


इस आयोजन में शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा, वहीं प्रधानाचार्या मोनिदिपा मित्रा ने शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।





Leave a Reply