मुजफ्फरपुर: लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान की ओर श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज के नव नियुक्त अधीक्षक डॉक्टर महेश प्रसाद जी से मिलकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर अभियान के संरक्षक, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भगवान लाल सहनी के नेतृत्व में संस्थापक पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. मनोज कुमार, नक्सल उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विनय सिंह तथा डॉ ब्रह्मानंद सहनी ने मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉ. महेश प्रसाद जी को लीचीपुरम शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और “मीठा मुस्कुराइए” का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्थापक सुरेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अस्पतालों में मरीज और उनके परिजन प्रायः दुख, पीड़ा और मानसिक तनाव की स्थिति में आते हैं। यदि अस्पताल की दीवारों पर लीचीपुरम आर्ट को सजाया जाए तथा “मीठा मुस्कुराइए” जैसे सकारात्मक स्लोगन लिखवाए जाएँ, तो इससे मरीजों एवं उनके परिजनों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और उनके मनोबल में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास अस्पताल के वातावरण को अधिक संवेदनशील, मानवीय और आशावादी बनाएगा, जिससे उपचार के दौरान मरीज और उनके परिजन मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे और सकारात्मक संदेश के साथ अस्पताल से विदा होंगे।

लीचीपुरम अभियान के प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि डॉ. महेश प्रसाद जी के नेतृत्व में श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज न केवल चिकित्सा सेवाओं में, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में भी एक मिसाल बनेगा।





Leave a Reply