MUZAFFARPUR

बिहार में ‘मोंथा’ का असर, पटना समेत 24 जिलों में झमाझम बारिस का अलर्ट, 6°C तक गिरेगा पारा

पटना: बिहार में साइक्लोन ‘मोंथा’ का प्रभाव आज से पूरे जोर पर दिखाई देगा. मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस प्राकृतिक आपदा से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका है, जिसके चलते प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

राजधानी पटना में रात से झमाझम बारिश: पटना में गुरुवार देर रात से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रहा. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री और अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

24 जिलों में हवा और बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन 24 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. विशेष रूप से अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बांका और सुपौल जिलों के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, भागलपुर, जमुई, दरभंगा और मधुबनी में एक-दो जगहों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.