MUZAFFARPUR

बिहार में दारोगा ह’त्याकांड का खुलासा, दो महिला सहित 7 गि’रफ्तार

सिवान: बिहार के सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार की 29, अक्टूबर 2025 की रात गला रेतकर की गई बेरहमी भरी हत्या ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया. पुलिस अधीक्षक सिवान के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) ने मात्र दो दिनों में मामले का उद्भेदन कर लिया है.

दारोगा की हत्या में शामिल 7 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज के नेतृत्व में SIT टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचनाओं के आधार पर टीम ने अथक प्रयास कर 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल कर लिया.

नर्तकी के पति का षड्यंत्र

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि ग्राम सिरसाव नवकाटोला में पिंटू कुमार के मकान में ठहरने वाली नर्तकी दल की एक महिला से मृतक ASI का मोबाइल पर संपर्क था. इसे देखकर नर्तकी का पति इमरान अंसारी भड़क उठा. दीपावली के दिन इमरान, राहुल कुमार और ASI के बीच झड़प हुई थी.

सुनियोजित हत्या की क्रूर वारदात

ईर्ष्या से आक्रोशित इमरान अंसारी ने राहुल कुमार और अन्य साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा. ASI को प्रोग्राम देखने के बहाने बुलाया गया और सिरसाव के अरहड़ खेत में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. शव की बेरहमी ने पुलिस को भी चौंका दिया.

नेपाल से लेकर सिवान तक फैला अपराधी नेटवर्क

गिरफ्तार अभियुक्तों में दो नेपाल के निवासी हैं. इमरान अंसारी (नेपालगंज) और समीर इद्रीशी (बाके). शेष तीन सिवान जिले के हैं. राहुल कुमार यादव (पिपरा), रंजन कुमार श्रीवास्तव (इनौली) और संदीप सिंह (पसनौली सागर). कुल 7 अभियुक्त पकड़े गए हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.