MUZAFFARPUR

जीतन राम मांझी ने 11 नेताओं को पार्टी से निकाला, 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर

गया: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जीतन राम मांझी की हम पार्टी में बड़ा भूचाल आया है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने 11 प्रमुख नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

HAM के 11 नेता 6 साल के लिए निष्कासित

हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश कुमार पांडे के मुताबिक, निष्कासित नेताओं में हम पार्टी के संगठन प्रभारी राजेश रंजन, राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्रवण भुईया शामिल हैं.

इन नेताओं में राष्ट्रीय सचिव से जिला अध्यक्ष तक शामिल

राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता नंदलाल मांझी को भी निष्कासित कर दिया गया है. वहीं प्रदेश महासचिव चंदन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ शिवकुमार राम, जिला अध्यक्ष पूर्णिया राजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरपुर बैजू यादव, श्रीमती मंजू सरदार, बीके सिंह आदि भी इस लिस्ट में शामिल है.

पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर हुई कार्रवाई 

राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. इन नेताओं पर पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम करने का आरोप है. यह फैसला आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए किया गया है.

अनुशासन के विपरीत कार्यों में शामिल

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश कुमार पांडेय ने पत्र में लिखा है कि सभी को पार्टी की नीतियों और अनुशासन के विपरीत कार्यों में लिप्त पाया गया है, इसलिए उन्हें पार्टी की सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है.

पार्टी के अंदर अनुशासन सख्त करने के लिए उठाया बड़ा कदम

इस निर्णय को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के अंदर अनुशासन सख्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. निष्कासित नेताओं में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जो संगठन में लंबे समय से सक्रिय थे.

अनुशासनहीनता या गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी 

पार्टी नेतृत्व ने साफ किया है कि संगठन में अनुशासनहीनता या गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह कार्रवाई हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के भीतर चल रही राजनीतिक गतिविधियों को नया मोड़ दे सकती है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.