MUZAFFARPUR

विधायक नहीं बनना चाहते पवन सिंह’ भोजपुरी पावर स्टार पर मनोज तिवारी का बड़ा खुलासा

भोजपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल अब तेज हो चला है. जेडीयू प्रत्याशी और आरा-बक्सर के एमएलसी राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी के समर्थन में एनडीए के दिग्गज नेता मनोज तिवारी ने बेलाउर गांव में आयोजित एक जनसभा में बड़ा खुलासा किया है.

पवन सिंह के विधानसभा चुनाव ना लड़ने पर कहा

पवन सिंह के विधानसभा चुनाव न लड़ने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “पवन सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते हैं, वो सांसद बनना चाहते हैं. पार्टी उन्हें सही जगह से चुनाव लड़वाएगी.”

एनडीए को 175 से ज्यादा सीटों का दावा

इस मौके पर मनोज तिवारी ने एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा कि हम 200 की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक जैसा दिख रहा है उसमें NDA 175+ पर है और एनडीए के घटक दल सब मिलकर इसे और आगे बढ़ा सकते हैं.’

खेसारी पर क्या बोले मनोज तिवारी?

कार्यक्रम में स्थानीय समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और मंच पर मनोज तिवारी ने अपने अंदाज में जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के सितारे खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को लेकर भी बयान दिया.

एनडीए के लोग अमर्यादित बात नहीं करते

मीडिया को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि मर्यादा ही आदमी की पहचान होती है. खेसारी बाबू हमारे छोटे भाई हैं, हम उनके लिए बुरा नहीं बोल सकते. हम बीजेपी-एनडीए के लोग हैं, हम कभी किसी के लिए अमर्यादित बात नहीं करते. उन्होंने गाना गुनगुनाते हुए कहा कि हां, हम बिहारी हैं जी… थोड़े संस्कारी हैं जी…और इसके बाद बोले कि यही हमारा संस्कार है और यही एनडीए की पहचान भी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.