MUZAFFARPUR

अनंत सिंह के विरोधी सोनू के घर पहुंचे सूरजभान सिंह, बाहुबली नेता के खिलाफ बड़ी तैयारी, मोकामा में सियासी बवाल तय

बिहार: बिहार में सियासी सरगरमी सातवें आसमान पर है। चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर शुरु हो गया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में मोकामा हॉट सीट बना हुआ है। मोकामा में दो बाहुबली नेता आमने-सामने हैं। एक ओर जहां जदयू की टिकट से पूर्व विधायक अनंत सिंह चुनावी मैदान में हैं तो वहीं दूसरी ओर राजद की ओर से बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी चुनावी मैदान हैं।

विधानसभा चुनाव में दोनों बाहुबलियों के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। ऐसे में मतदान को लेकर दोनों नेताओं के समर्थक और कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। एक ओर जहां अनंत सिंह जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सूरजभान सिंह भी अपनी पत्नी के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है।

अनंत सिंह के सबसे बड़े विरोधी से मिलाया हाथ

मिली जानकारी अनुसार चुनाव प्रचार के दौरान बाहुबली नेता सूरजभान सिंह बीते दिन अनंत के सबसे बड़े विरोधी सोनू-मोनू के घर पहुंचे। सूरजभान सिंह ने सोनू से मुलाकात किया। सोनू ने उनका अभिनंदन किया। जिसके बाद वो सोनू के घर चले गए। इस दौरान सोनू के घर पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। बता दें कि अनंत सिंह और सोनू मोनू एक दूसरे के विरोधी हैं। हाल ही में मोकामा गोलीकांड मामले में अनंत सिंह और सोनू जेल से रिहा हुए हैं। वहीं मोनू अब भी पुलिस के गिरफ्त में हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में मोकामा में बाहुबलियों का भिड़ंत देखने को मिलेगा।

अनंत सिंह के गढ़ में सूरजभान सिंह करेंगे कब्जा?

मोकामा अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है और यहां उनको लोग छोटे सरकार के नाम से पुकारते हैं। चुनावी मैदान में भले ही अनंत सिंह के खिलाफ वीणा देवी हो लेकिन यहां मुकाबला अनंत सिंह बनाम सूरजभान सिंह माना जा रहा है। बता दें कि दोनों ही नेता भूमिहार जाति से ताल्लुक रखते हैं और मोकामा में भूमिहार मतदाता ही निर्णायक भूमिका में भी रहते हैं। ऐसे में भूमिहार मतदाताओं का झुकाव जिसके ओर अधिक होगा चुनावी जंग में जीत भी उसकी ही होगी। आपराधिक मामलों के कारण सूरजभान सिंह पर चुनाव लड़ने से प्रतिबंध लगा हुआ है जिसके कारण उन्होंने अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है।

बाहुबली आमने सामने 

सूरजभान सिंह के सोनू से मुलाकात से सियासी हलचल तेज हो गई है। सोनू अनंत सिंह का कटर विरोधी है और सोनू को अपने साथ लेकर सूरजभान बाहुबली नेता को मात देने की बड़ी रणनीति रच रहे हैं। मोकामा में सियासी तापमान हाई है। अनंत सिहं और सोनू की दुश्मनी बरसों पुरानी है। वहीं इसी साल 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह और उनके लोगों पर फायरिंग की गई थी।

इस फायरिंग में पूर्व विधायक बाल-बाल बचे थे। वहीं फायरिंग मामले में केस दर्ज होने के बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर कर दिया था। इस मामले में अनंत सिंह के तरफ से भी सोनू-मोनू गैंग पर केस दर्ज कराया गया था। वहीं 5 अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को जमानत दे दी। जिसके बाद अब अनंत सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.