MUZAFFARPUR

चुनावी प्रचार के बीच सियासी बयानबाजी तेज! पप्पू यादव ने नीतीश और राहुल गांधी के बारे में कह दी ये बात

बिहार : बिहार चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं नेताओं के बयान भी चर्चा में हैं। एक ओर जहां सभी दल अपने-अपने एजेंडे और गठबंधनों को लेकर प्रचार में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक हमले भी तेज़ हो गए हैं। इसी क्रम में जन अधिकार पार्टी (JAP) के संस्थापक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने को दिए इंटरव्यू में कई अहम बयान दिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश जी भी अच्छे आदमी हैं, उनके डीएनए को गाली दी गई थी। यह बयान उस पुराने विवाद की याद दिलाता है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में नीतीश कुमार के डीएनए पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई थी।

पप्पू यादव ने साफ कहा कि वह हर गरीब को भगवान मानते हैं और जनता इस बार इंडिया गठबंधन के साथ है। उन्होंने कहा कि जो गठबंधन का निर्णय वही मेरा निर्णय है। महागठबंधन में किसी विवाद की जगह नहीं है।

दलित और ईबीसी को डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा

अपने इंटरव्यू में पप्पू यादव ने सामाजिक संतुलन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो दलित और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के नेताओं को भी उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि “हम सभी वर्गों और समाज के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व देंगे। बिहार में अब हर तबके की आवाज़ सत्ता में गूंजेगी। यह बयान स्पष्ट रूप से इस बात की ओर इशारा करता है कि जातीय और सामाजिक समीकरण इस बार बिहार चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने वाले हैं।

तेजस्वी यादव को छोटा भाई बताया नेता नहीं

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह तेजस्वी यादव को अपना नेता मानते हैं तो पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं, मेरे नेता नहीं। मेरे नेता लालू यादव हैं। इस बयान से उन्होंने एक ओर लालू प्रसाद यादव के प्रति सम्मान व्यक्त किया, वहीं दूसरी ओर यह भी साफ किया कि उनकी राजनीतिक निष्ठा अभी भी लालू के प्रति है, न कि तेजस्वी के प्रति। यह बयान RJD और JAP के संबंधों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म देता है, खासकर उस समय जब इंडिया गठबंधन बिहार में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का दावा कर रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.