MUZAFFARPUR

पटना में चंदा के बहाने असामाजिक तत्वों ने दुकानदार से की जमकर मा’रपीट

पटना : पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र स्थित नाला रोड में एक फर्नीचर दुकान में घुसकर विसर्जन में शामिल असामाजिक तत्वों ने मारपीट की है।

मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित नाला रोड के आशा ट्रेडर्स दुकान का है जहां दर्जन भर से ज्यादा घुसे असामाजिक तत्व जबरन चंदा वसूली करने पहुंचे और विरोध करने पर दुकानदार और मैनेजर के साथ मारपीट कर घायल कर दिया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 4 से 5 दिन पहले कुछ युवक दुकानदार से चंदा मांगने आए थे। आरोप है कि 51000 रूपये चंदा देना है। दुकानदार ने कहा कि चंदा हमारे संघ से जाता है संघ से जाकर ले लो। उसके बाद चंदा वसूली करने आये असामाजिक तत्वों ने कहा कि नहीं तुम ही से चाहिए। उसके बाद दुकानदार को विसर्जन में देख लेने की धमकी देकर चले गए।

इधर गुरुवार को विसर्जन जुलूस में निकले असामाजिक तत्वों ने आशा ट्रेडर्स दुकान के अंदर घुसे और घुसने के बाद दुकान में तोड़फोड़ कर दुकानदार से मारपीट करने लगे। जिसमें 2 लोग दुकानदार सहित घायल हुए।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.