दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच टिकट बंटवारे को लेकर हर जगह अफरा-तफरी का महौल है. सभी पार्टियों में टिकट ना मिलने वालों का एक बड़ी फौज तैयार है. पार्टियां और पार्टी अध्यक्ष भी लगातार टिकट बंटवारे को लेकर सफाई देते नजर आ रहे हैं.

इस कड़ी में जब विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी जब दरभंगा में प्रधान कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे और कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर जब मुकेश सहनी ने पार्टी को जीताने की अपील की तो उनसे पूछा गया कि उन्होंने एक भी मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट क्यों नहीं दी.

मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में नही उतारने पर जवाब
वीआईपी के 15 सीट पर चुनाव लड़ने तथा एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में नही उतारने के सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि हम लोगों ने प्रयास किया था कि सभी लोगों को साथ लेकर चला जाए. लेकिन मुस्लिम समाज से चेहरा नही मिलने के कारण हमने टिकट नहीं दिया.

सभी धर्म और जात के लोगों का करते हैं समर्थन
मुकेश सहनी ने कहा कि दरभंगा की धरती पर बदलाव की लहर चल पड़ी है. इस बार जनता विकास और सम्मान के मुद्दे पर मतदान करेगी. हम सभी धर्म और जात के लोग हम लोगों का समर्थन कर रहें है और इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है.

तारापुर विधानसभा वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार पर सफाई
वही कार्यक्रम के बाद तारापुर विधानसभा वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार के भाजपा में शामिल होने के सवाल को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया था ना की वीआईपी पार्टी के सिंबल से नामांकन किया था.

महागठबंधन में अब तक 254 उम्मीदवार उतारे
आपको बता दे की दरभंगा में छह नवम्बर को मतदान होना है लेकिन अभी तक महा गठबंधन में सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है महागठबंधन की अंदरूनी लड़ाई में घटक दल कैलकुलेशन भूल कर 243 सीट पर 254 उम्मीदवार उतार दिया है.
गौराबौरम विधानसभा सीट के समीकरण को समझाया
वहीं गौराबौरम विधानसभा से महागठबंधन के दो उम्मीदवार संतोष साहनी वीआईपी और अफजल अली खान राजद से आमने सामने होने के सवाल पर कहा कि महागठबंधन से वहां पर वीआईपी के उम्मीदवार संतोष साहनी चुनाव लड़ रहें है. जिसका राजद कार्यालय के साथ राजद सुप्रीमो लालू यादव ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. वही उन्होंने राजद के सिंबल पर अफजल अली खान के संबंध में कहा कि उनसे बातचीत चल रही है जल्द समझौता हो जायेगा.


Leave a Reply