पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को पटना में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार कांग्रेस के साथ आएंगे और उनका भव्य स्वागत-सम्मान होगा. पप्पू यादव ने एनडीए गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह गठबंधन टिकाऊ नहीं है.

नीतीश कुमार एनडीए के साथ नहीं
नीतीश को केवल कांग्रेस ही देगी सम्मान पप्पू यादव ने जोर देकर कहा कि सही अर्थों में नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं ही नहीं. भाजपा और चिराग पासवान के बीच जुगलबंदी चल रही है, जबकि नीतीश को पूरी तरह अलग-थलग कर दिया गया है.

एनडीए गठबंधन नहीं चलेगा, नीतीश अलग होंगे: सांसद ने एनडीए की एकता पर कटाक्ष करते हुए दावा किया उन्होंने कहा कि यह गठबंधन नहीं चलने वाला. नीतीश कुमार चुनाव के बाद इस गठबंधन से बाहर हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फंसे पेंच पर सत्ता पक्ष सवाल उठा रहा है, लेकिन जनता महागठबंधन के साथ खड़ी है. पप्पू यादव ने कहा, बिहार की जनता हमें अपने घर के बेटे की तरह मानती है. इस बार जनादेश एकतरफा होगा.

सीएम फेस बाद में, महागठबंधन की जीत तय: महागठबंधन में अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित न करने पर पप्पू यादव ने कहा कि सीएम फेस चुनाव के बाद हम लोग देख लेंगे. जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद सब कुछ तय हो जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और महागठबंधन सरकार बनाना तय है.

एनडी और महागठबंधन में मुकाबला
2020 में एनडीए को 125 सीटें और महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं. नीतीश कुमार 2005 से सत्ता में हैं, लेकिन 2015 और 2022 में गठबंधन बदल चुके हैं. इस बार महागठबंधन 144 सीटों का लक्ष्य रखे हुए है, जबकि एनडीए 185 सीटें जीतने का दावा कर रहा है.

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनमें से 38 आरक्षित (17 एससी, 2 एसटी) हैं. 2025 के चुनाव पांच चरणों में होंगे, पहला चरण 6 नवंबर, दूसरा 11 नवंबर, तीसरा 16 नवंबर, चौथा 20 नवंबर और पांचवां 25 नवंबर को. मतगणना 28 नवंबर को होगी. कुल 7.31 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 3.39 करोड़ पुरुष, 2.91 करोड़ महिला और 351 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.


Leave a Reply