MUZAFFARPUR

बिहार में HPV वैक्सीन से कई लड़कियां बेहोश, मचा ह’ड़कंप

सहरसा: बिहार के आरान गांव स्थित लक्ष्मीपति आनंदी देवी मध्य विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब HPV वायरस का इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद कई छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिरने लगीं.

बच्चियों को दी गई थी HPV वैक्सीन

जिलाधिकारी के निर्देश पर सहरसा सदर अस्पताल की टीम लक्ष्मीपति आनंदी देवी मध्य विद्यालय पहुंची थी, जहां लगभग 60 से 70 बच्चियों को HPV वैक्सीन लगाई गई. इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों बाद कई बच्चियों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा.

कुछ बच्चियों के स्वास्थ्य में सुधार: आनन-फानन में सभी प्रभावित छात्राओं को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां जिलाधिकारी दीपेश कुमार की देखरेख में चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है. हालांकि अधिकांश बच्चियां धीरे-धीरे होश में आने लगीं.

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. विद्यालय परिसर में हंगामा शुरू हो गया. अनहोनी की आशंका से शिक्षकों ने खुद को विद्यालय भवन के भीतर बंद कर लिया, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने बाहर से भी ताला लगा दिया. सूचना मिलते ही एसडीपीओ आलोक कुमार और जिलाधिकारी दीपेश कुमार मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण पाया.

क्या है HPV वैक्सीन

एचपीवी वैक्सीन ह्यूमन पेपिलोमा वायरस से बचाने के लिए लगाई जाती है, क्योंकि एचपीवी वायरल से यूटरस और निजी अंग में कैंसर होने की संभावना होती है.

ये वैक्सीन 9 से 14 वर्ष की लड़कियों को र्भाशय से संबंधित गंभीर बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से दिया जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.