MUZAFFARPUR

महागठबंधन में दरार! कई सीटों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में, देखें लिस्ट

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच नूरा कुश्ती जारी है. एनडीए में भले ही सीट बंटवारा हो गया हो, पर महागठबंधन में पेंच फंसा हुआ है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कई सीटों पर महागठबंन के प्रत्याशी ही एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकते नजर आ रहे हैं.

महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट

दूसरे शब्दों में कहें तो 9 ऐसी सीटें हैं जहां पर महागठबंधन के दल आमने-सामने हैं. भले ही इसे फ्रेंडली फाइट की संज्ञा दी जाए. पर, एक बात तो कहा ही जा सकता है कि महागठबंधन में सबकुछ क्लीयर नहीं हो पाया. बिना लाग लपेट के आइये आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी सीटें हैं जहां पर महागठबंधन के घटक दल के प्रत्याशी एक-दूसरे के फिलाफ वोट मांगते नजर आएंगे.

इन सीटों पर घटक दल एक-दूसरे के खिलाफ ठोक रहे ताल

लालगंज सीट से जहां एक ओर आरजेडी से शिवानी शुक्ला मैदान में हैं, वहीं उनके सामने कांग्रेस के आदित्य कुमार राजा ने नामांकन किया है. तारापुर से एनडीए की ओर से उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उम्मीदवार हैं. वहीं महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी से अरुण शाह और वीआईपी से सकलदेव बिंद ताल ठोक रहे हैं.

गौड़ा बौराम में मुकेश सहनी के भाई मैदान में

वैशाली की जंग भी जिसचस्प मोड़ पर आ गई है. जहां एक ओर आरजेडी से अजय कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने संजीव कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. गौड़ा बौराम सीट हमेशा से सुर्खियों में रहता है. यहां से आरजेडी के अफजल अली चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं उनके सामने मुकेश सहनी ने अपने भाई संतोष सहनी को मैदाम में खड़ा किया है.

राजा पाकड़ में CPI Vs INC

कुछ ऐसा ही हाल कहलगांव सीट का भी है. यहां से आरजेडी के रजनीश यादव उम्मीदवार हैं. जबकि उनके सामने कांग्रेस ने प्रवीण कुशवाहा को खड़ा किया है. राजा पाकड़ से सीपीआई के मोहित पासवान खड़े हैं, जबकि कांग्रेस ने प्रतिमा दास को अपना उम्मीदवार बनाया है.

इसके अलावा बछवाड़ा सीट से सीपीआई के अवधेश राय उम्मीदवार हैं. वहीं कांग्रेस ने गरीब दास को उतारा है. रोसड़ा से सीपीआई उम्मीदवार लक्ष्मण पासवान के सामने कांग्रेस के बीके रवि मैदान में हैं. इसके अलावा वारसलीगंज से कांग्रेस ने मनटन सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जबकि आरजेडी से अनिता देवी चुनाव लड़ रही हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.