बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का दौर जारी है इस बीच लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव नें अपने पुराने क्षेत्र महुआ से चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जिसके तहत तेजप्रताप यादव नें महुआ अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल किया.

दरअसल तेज प्रताप यादव 2015 मे पहली बार विधायक बने थे और महुआ सीट से जीत हासिल किया था लेकिन 2020 मे तेजप्रताप नें समस्तीपुर के हसनपुर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. लेकिन इस बार परिवार और पार्टी से बेदखल होने के बाद पहली बार वह अपने पहले विधानसभा क्षेत्र से जनशक्ति जनता दल से चुनावी मैदान मे ताल ठोक रहे है.

हालांकि इस सीट पर अभी राजद का कब्जा है और मुकेश रौशन अभी महुआ से विधायक है. ऐसे मे महुआ सीट जिले का सबसे हॉट सीट बन गया है क्योंकि इस सीट पर तेज प्रताप, मुकेश रौशन के साथ साथ जदयू की बागी आस्मां प्रवीण भी चुनावी मैदान में उतर गईं है.

और तो और एआईएमआईएम से टॉपर घोटाले के आरोपी बच्चा राय भी चुनाव लड़ रहे है जिससे इस सीट पर चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है।

दादी की तस्वीर लिए लालू के बड़े लाल तेज प्रताप ने किया नामांकन, हजारों समर्थक भी पहुंचे।




Comment here