MUZAFFARPUR

निशांत के कारण टिकट कटा; गोपाल मंडल का छलका दर्द, बोले- हम जीतेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) ने सभी 101 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दिया है। दूसरी लिस्ट में 44 नामों का ऐलान किया गया जिसमें भागलपुर के गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ गोपाल मंडल का टिकट काटकर पूर्व सांसद बुलो मंडल को दे दिया गया। इधर बड़बोले गोपाल मंडल ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है।

उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल करने का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार बैकवार्ड के वोट से सीएम बनते हैं और अगल-बलग सवर्ण सब बैठा रहता है। यह भी कहा कि निशांत का नाम आगे लाने के कारण इन्हीं लोगों ने मिलकर टिकट कटवा दिया। हालांकि, जीत के बाद नीतीश कुमार को सपोर्ट करने की भी बात कही।

शुक्रवार को जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसके साथ ही गोपाल मंडल का टिकट काटकर बुलो मंडल के देने के कयासों पर मुहर लग गई। इससे पहले ही गोपाल मंडल को इसका शक हो गया था। वे पटना में सड़क पर धरना पर बैठे मगर बात नहीं बनी। तस्वीर साफ होने के बाद उन्होंने निर्दलीय लड़कर बुलो मंडल को हराने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बुलो मंडल राजद के आया है। नीतीश कुमार से मिलने नहीं दिया गया।

गोपाल मंडल ने कहा कि निशांत कुमार का नाम आगे करने की सजा मिली। मेरे बयानों से पार्टी के सवर्ण नेताओं को दिक्कत हुई और मुझे बाहर करवा दिया। अब मैं निर्दलीय हूं। मेरे साथ सभी समाज के लोगों का समर्थन हैं। लड़ाकू आदमी हैं, बैठेंगे नहीं। निर्दलीय लड़ेंगे और अच्छे से जीतेंगे। जीतने के बाद नीतीश कुमार को ही समर्थन देंगे क्योंकि हम लोग समता पार्टी के समय से साथ हैं।

गोपाल मंडल ने कहा कि टिकट नहीं मिलने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जनता मेरे साथ है। लगातार चार बार चुनाव जीते हैं। अब नीतीश कुमार को दिखाएंगे ना कि हम जीत गए और ऊ(बुलो मंडल) हारा। यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के आस पास का नेता उनका कुछ नहीं चलने देता है। मुझे भी उनसे नहीं मिलने दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.