MUZAFFARPUR

बिहार छात्र संघ ने मनाया अपना दसवां स्थापना दिवस समारोह

मुजफ्फरपुर: आज निजी सभागार में बिहार छात्र संघ का दसवाँ स्थापना दिवस सह डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं और संगठन के पदाधिकारीगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का उद्देश्य था युवाओं में सेवा, समर्पण, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 

• डॉ. संदीप सागर (संस्थापक, वैशाली ब्लड लाइन)

• आचार्य चन्द्रकिशोर पराशर

• आलोक राय (नगर पंचायत तुर्की वार्ड 6)

• आकाश चौधरी (अध्यक्ष, महाकाल सेवा दल)

• सैफ अली (चेयरमैन, नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता)

• आशीष मिश्रा (डायरेक्टर, अपेक्स क्लासेज)

इन अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्यों से युवाओं को दिशा दी और बिहार छात्र संघ के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “बिहार छात्र संघ जैसे संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक हैं, जो युवाओं को शिक्षा और सेवा के माध्यम से नेतृत्व की राह दिखाते हैं।”

समारोह में संगठन के सभी सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समाजसेवा, छात्रहित और संगठन के विकास में निरंतर योगदान के प्रति आभार के रूप में दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार छात्र संघ के संस्थापक अध्यक्ष गौतम सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रदेश प्रभारी निवेश सिंह ने अपने प्रभावशाली शब्दों से किया।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बिहार छात्र संघ पिछले एक दशक से शिक्षा, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के मार्गदर्शन और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्यरत है। दसवां स्थापना दिवस इस बात का प्रतीक है कि युवाओं की एकजुटता और कर्मठता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

अंत में संघ के संस्थापक अध्यक्ष गौतम सिंह ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि “बिहार छात्र संघ युवाओं का मंच है, यहाँ हर वह आवाज़ सुनी जाती है जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहती है। हमारा लक्ष्य है — ‘शिक्षित युवा, सशक्त बिहार’।”

इस दौरान उत्तर बिहार उपाध्यक्ष निहाल सिंह, बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष तैयब खान, जिला अध्यक्ष राजा बाबू ,महानगर अध्यक्ष सुधांशु सिंह, महानगर मंत्री सिद्धार्थ झा,ओम प्रकाश पांडे,शुभम सिंह ,साहिल, साकिब, अकरम, विवेक, आशीष ,अनुपम, किसन, उज्जवल, निक्कू, नीरज, विक्रम ,अमरनाथ सिंह, अविनाश, चंदन पांडे,सनी, सूर्या,विशाल ,साकेत ,आयुष ,अभिषेक, ब्रांडेड ,ऋषभ ,सचिन, रामाशीष, अंकित, मुरारी ,शिवम ,पिंटू, हिमांशु ,राहुल, शुभम सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.