MUZAFFARPUR

बिहार में लालू से फोन पर बात करने वाले विधायक का कटा टिकट, दिया इस्तीफा

भागलपुर: टिकट घोषणा होने के बाद लगातार बगावत के सुर बुलंद हो रहे हैं. इसी बीच पीरपैंती के विधायक ललन पासवान ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है. पीरपैंती से भाजपा ने इस बार मुरारी पासवान को टिकट दे दिया है. टिकट की घोषणा होते ही देर रात ललन ने अपना त्याग पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भेज दिया है.

भागलपुर जिले में एनडीए ने सभी सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. जिसमें से तीन सिटिंग एमएलए का टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया है. सबसे पहले अगर हम बात करें भाजपा की तो भाजपा ने पीरपैंती जो सुरक्षित सीट है, वहां से हर बार अपना चेहरा बदला है.

इस बार फिर भाजपा ने वर्तमान विधायक ललन पासवान का टिकट काटते हुए आरएसएस से जुड़े स्वयंसेवक मुरारी पासवान पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है.

सबसे पहले भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जैसे ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हुई. वैसे ही टिकट की लाइन में खड़े कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर भड़ास निकालना शुरू कर दिया. फिर एनआर रसीद भी कटा लिया और अब निर्दलीय चुनाव लड़ने के मूड में हैं.

भड़ास निकालने वाले नेताओं में भाजपा मीडियापैनलिस्ट प्रीति शेखर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत शामिल हैं. दोनों नेता बीजेपी के खिलाफ पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

कहलगांव और पीरपैंती भाजपा ने जैसे ही सिटिंग विधायकों का टिकट काटा यहां पर भी भाजपा में विद्रोह शुरू हो गया है. कहलगांव से पवन यादव भी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का मूड बना रहे हैं, उन्होंने भी एनआर कटा लिया है. कहलगांव में टिकट नहीं काटा गया है, बल्कि यहां भाजपा ने गठबंधन के साथी जदयू के लिए सीट छोड़ दी है. यही वजह है कि पवन यादव इससे नाराज हैं.

कहलगांव जहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया था वहां भी सिटिंग एमएलए पवन यादव का टिकट काटकर जेडीयू से शोभानंद मुकेश को टिकट दिया गया है, जबकि गोपालपुर विधानसभा से विवादित विधायक गोपाल मंडल का टिकट काटते हुए राजद से जदयू में शामिल हुए शैलेश मंडल उर्फ बोलो मंडल पर भरोसा जताया गया है. बूलो मंडल राजद से भागलपुर के एक बार सांसद रहे हैं. एक वर्ष पहली ही जदयू में शामिल हुए हैं और अब पार्टी ने टिकट दिया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.