पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. एक ओर जहां भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह और लोक गायिका मैथिली बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी चंदा देवी को चुनाव लड़ाना चाह रहे हैं.

‘उनको मनाना मेरे लिए बहुत कठिन काम’
खेसारी लाल यादव ने कहा कि, लड़ना था उनको, मैं चाहता हूं कि वह चुनाव लड़ें. लेकिन उनको मनाना मेरे लिए बहुत कठिन काम हो गया है क्योंकि वो पारिवारिक महिला हैं, हाउसवाइफ (गृहणी) हैं, दो बच्चे की मां भी हैं. अपने बच्चों के भविष्य के लिए एक मां हमेशा सोचती है. उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश में थोड़ी भी कमी नहीं की हैं. उनको लगता है कि अगर वह यहां (मुंबई) से चली जाऊंगी तो मुझे वक्त देने पड़ेगा.

खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि मैंने अपनी पत्नी को कहा है कि कृपया चुनाव लड़ जाइये. भइया (तेजस्वी यादव) ने बहुत दबाव भी दिया था कि बाबू आप लड़ो. क्योंकि भइया (तेजस्वी यादव) से एक तरह से पारिवारिक संबंध भी हैं. चाहे तेजस्वी भइया हों या अखिलेश भइया हों. उन लोगों ने परिवार की तरह हमें प्यार भी दिया है. मेरा प्रयास हमेशा से रहा है कि मैं उस परिवार के लिए खड़ा रहूं.

चंदा देवी का सादगी भरा जीवन
दरअसल, खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम चंदा देवी है. 2006 में खेसारी लाल ने चंदा यादव से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. जिसमें एक बेटा है और एक बेटी. भले ही चंदा देवी स्टार की पत्नी हैं, पर वह काफी सादगी भरा जीवन व्यतीत करती हैं. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल भी कई बार मंचों से बता चुके हैं कि उनके संघर्ष के दिनों में उनकी पत्नी का काफी समर्थन प्राप्त होता रहा.

किस सीट को लेकर चल रही बात ?
खैर, यह तो वक्त ही बताएगा कि चंदा देवी राजनीति में एंट्री मारती हैं या नहीं. अगर आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ती हैं तो किस सीट पर वह खड़ा होंगी. वैसे छपरा और मांझी सीट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

हालांकि यह सब भविष्य के गर्भ में छिपा है. दरअसल कुछ दिनों पहले खेसारी लाल यादव पटना में राबड़ी आवास पहुंचे थे जिसके बाद ही सुगबुगाहट तेज हो गई थी.


Leave a Reply